फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण

Mon, 04 Dec 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण
प्रतीकात्मक तस्वीर
मैनपुरी। कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक थाने पर समझौता की कोशिश जारी रही।
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती के प्रेम संबंध गांव निवासी एक युवक से सात वर्ष पूर्व हो गए थे। कुछ समय बाद इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को हो गई। इस दौरान युवक के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मृतक आश्रित में ललूपुरा स्थित एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी लग गई।
विज्ञापन


करीब छह माह पहले युवती और उसके के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों को झगड़ा करते पकड़ने के बाद थाने ले आई थी। इस दौरान आरोपी के पास तमंचा भी बरामद हुआ था। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूट कर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वह युवती के घर पहुंच गया। युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने मना कर दिया। इस पर युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई।

थाने में बैठी युवती का कहना है कि अगर युवक उससे शादी करेगा तो ही समझौता होगा। समाचार लिखे जाने तक थाने में समझौता के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed