{"_id":"5a2040bd4f1c1b156b8b95ce","slug":"11512063165-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से घर लौट रहे दो छात्रों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग से घर लौट रहे दो छात्रों को लूटा
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में भोजपुरा रेलवे क्रासिंग के समीप दो छात्रों से लुटेरों ने हजारों की नकदी व मोबाइल लूट ली। छात्र शहर से कोचिंग करने के बाद वापस गांव जागीर लौट रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश की। मगर कामयाबी हाथ नहीं लग सकी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर निवासी मोहम्मद दिलशाद और मोनू श्रीवास्तव थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर के छात्र हैं। बुधवार शाम को वह कोचिंग के बाद वापस बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। बाइक जब भोजपुरा रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंची। तभी चार पांच बदमाशों ने हमला बोल दिया।
बाइक को रोकने के साथ ही मारपीट करते हुए मोहम्मद शान की जेब में रखी करीब पांच हजार की नकदी दोनों के मोबाइल व पर्स लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइकों से भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई।