{"_id":"5a145e824f1c1baf678bd0b4","slug":"11511284354-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बालक पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत बालक पुलिस ने किया बरामद
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
अगवा बच्चा बरामद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पुरोहिताना से अगवा तीन वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे को अगवा कर ले जाने वाला कोई और नहीं पीड़ित उसका मौसा ही है। पुलिस ने आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वह लगातार पुलिस और परिवारीजनों को भ्रमित कर रहा था।
थाना करहल क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी विनीत त्रिपाठी का ममेरा भाई और साढू अजय मिश्रा थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना में रहता है। 19 नवंबर को विनीत पत्नी राधा और तीन वर्षीय पुत्र ओम के साथ उसके घर आया था। अपराह्न करीब 2:30 बजे पुत्र ओम घर से खेलते समय अचानक गायब हो गया। काफी देर ढूंढने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो हड़कंप मच गया।
विनीत और अजय ने बच्चे की तलाश शुरू की, मगर कोई पता नहीं लग सका। अजय ने थाने में बच्चे की गुमशुदगी की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस भी तलाश में जुट गई। दो दिन बीतने के बाद मंगलवार को पुलिस को शक हुआ तो उसने अजय मिश्रा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने स्वीकार कर लिया कि बच्चे को वह ही ले गया था। उसके साथ मोहल्ला कटरा निवासी लकी गुप्ता भी था।
विज्ञापन
अगवा करने के बाद बच्चे को आगरा के एक होटल में लेकर ठहरे। वहां लकी बच्चे के साथ रहा। अजय लगातार विनीत के साथ रहकर उसे गुमराह करता रहा। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि पकडे़ गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बालक को परिवारीजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।