{"_id":"5a09d66b4f1c1ba7678bb30f","slug":"11510594155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सराफ के बेटे से की 1.30 लाख रुपये की वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने सराफ के बेटे से की 1.30 लाख रुपये की वसूली
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सिकंदरा थाना पुलिस पर आरोप लगा है कि उसने माइथान के रहने वाले सराफ राजेश्वर वर्मा के बेटे अंकित वर्मा को जेल भेजने की धमकी देकर उससे 1.30 लाख रुपये वसूल लिए। उससे कहा गया कि उसे बॉक्सर गैंग से लूट के गहने खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा। इससे डरकर उसने रकम दे दी। अब उसने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की है। एसएसपी ने इसकी जांच एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह को सौंप दी है।
राजेश्वर वर्मा सराफा कारोबारियों के साथ एसएसपी के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिछले मंगलवार को उसके बेटे को फोन करके थाना बुलाया था। उससे कहा गया था कि बदमाशों ने बताया है कि उसने लूट का माल खरीदा है। उसने इनकार किया तो उसे जेल भेजने की धमकी दी। इस पर वह घबरा गया। चार सिपाहियों ने उससे पैसा मांगा था। उनमें से एक सिपाही इंस्पेक्टर से जाकर मिला था।
दो लाख रुपये की मांग की थी। बाद में 1.30 लाख लिए थे और उसे छोड़ दिया था। वह भयभीत रहा। अब हिम्मत जुटाकर आया है। इस पर एसएसपी ने एसपी सिटी से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। उधर सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि थाना पुलिस ने अंकित नाम के किसी युवक को न हिरासत में लिया और न ही पूछताछ के लए थाना बुलाया।
विज्ञापन
बॉक्सर गैंग से जोड़ रहे थे तार
पुलिस ने पिछले सप्ताह बॉक्सर गैंग पकड़ा था। इस गिरोह के बदमाश मुक्केबाजी करते हैं। पुलिस ने चेन लूट की घटनाओं का खुलासा किया था। माना जा रहा है कि सराफ से यही कहा गया होगा कि वह बॉक्सर गैंग से लूट का माल खरीदता है।