{"_id":"59d7b8bb4f1c1b7a548b60d1","slug":"11507309755-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कालोनी में शुक्रवार को दिनदहाडे़ बाइक सवार दो हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कालोनी निवासी शिवम् यादव (25) शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे गली के रास्ते से कहीं जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश हमलावरों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर फायर कर दिया।
अचानक हुए हमले के दौरान शिवम ने जब तमंचे को हाथ मारा तो गोली उसके दांये हाथ में जा लगी। जब तक बदमाश तमंचा में दूसरी गोली डालकर फायर करते, चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घायल शिवम एक लड़की को भगाने के मामले में जेल भी जा चुका है। संभावना है कि हमला उन्हीं लोगों ने कराया हो। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।