{"_id":"5ae47fd34f1c1bb56a8b6819","slug":"111524924371-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को साथ ले गए परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक को साथ ले गए परिजन
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी- कुरावली। गुरुवार की रात नगर में भटककर आए 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने शुक्रवार की रात परिजनों के हवाले कर दिया। रात में ही बालक को परिजन सुपुर्दगी में लेकर दिल्ली चले गए। दिल्ली के सोनिया विहार के गली नंबर आठ निवासी मनोज कश्यप का 13 वर्षीय पुत्र विकास गुरुवार की शाम तीन बजे परिजनों को बिना बताए आनंद विहार से एटा जानेे के लिए रोडवेज बस में बैठ गया था।
गुरुवार की रात 10 बजे बस के चालक-परिचालक ने विकास को कुरावली बस स्टैंड पर उतार दिया था। रात मेें भटक रहे बच्चे को पुलिस ने संरक्षण में लेकर परिजनों को मोबाइल पर सूचना दी थी। शुक्रवार कर देर रात बालक के परिजन कोतवाली पहुंचे तो बालक रोता हुआ अपने परिजनों से लिपट गया। रात में ही परिजन बालक को अपने साथ दिल्ली ले गए।