{"_id":"5a9802594f1c1baa1b8ba182","slug":"111519911513-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेन्द्र के चार और रिश्तेदार होंगे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मेन्द्र के चार और रिश्तेदार होंगे गिरफ्तार
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र के चार और रिश्तेदार होंगे गिरफ्तार
मास्टरमाइंड ने इन्हें दिया था बैंक से निकाला गया काफी पैसा
पुष्पांजलि हॉस्पिटल के निदेशक मयंक अग्रवाल के खाते से रुपये निकालने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
पुष्पांजलि हॉस्पिटल के निदेशक मयंक अग्रवाल के खाते से धोखाधड़ी कर 98.70 लाख रुपये निकाले जाने के मामले के मास्टरमाइंड धर्मेंद्र के जेल जाने के बाद अभी उसके चार और रिश्तेदारों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस को जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र ने इन्हें काफी पैसा दिया है। इनकी जानकारी में था कि वह धोखाधड़ी करके यह पैसा लाया गया। इसके बावजूद उन्होंने रख लिया। पुलिस इन्हें मुकदमे में आरोपी बनाने की तैयारी में है।
धर्मेंद्र की पत्नी पूनम उर्फ लक्ष्मी गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस ने धर्मेंद्र के साथ उसके साढ़ू विकास को भी पकड़ा था। उसे भी धर्मेंद्र ने पैसे दिए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो इन दोनों से पूछताछ में चार और रिश्तेदारों के नाम मिले। पुलिस ने उनसे पैसा वसूली की कोशिश भी की लेकिन वे पैसे की जमीन खरीद चुके थे। अब उन पर दबाव है कि धोखाधड़ी के पैसे से खरीदी गई जमीन बेचकर पैसा पुलिस को दे दें ताकि इसे लिखापढ़ी में शामिल किया जा सके।
अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं। 98 लाख में से आधी से ज्यादा रकम बरामदगी की चुनौती है। मामला हाई प्रोफाइल है। आला अफसर इसे देख रहे हैं। इसलिए पुलिस फूंक फूंककर कदम रख रही है। चार में एक रिश्तेदार मथुरा का बताया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि उसने बैंक में और हेराफेरी तो नहीं की है। इसके लिए बैंक मैनेजरों से हिसाब किताब देखने के लिए कहा गया है। उसकी बैंक अफसरों से जान पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर उसने यह जालसाजी की।