फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मामला

ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मामला

Wed, 28 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का  मामला
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने मध्य प्रदेश निवासी ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। साथ ही ससुर पर दुष्कर्म करने और पति पर आप्रकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगाया। चिकित्सक ननद पर धोखे से गर्भ गिराने की बात भी कही है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी 23 अप्रैल 2017 को थाना थाटीपुर जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज की मांग करते हुए ससुरालीजन उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस बीच एक हीरे की अंगूठी के लिए दबाव बनाकर 35 हजार रुपये लिए उसके बाद साथ ग्वालियर ले गए। वहां पहुंचने के बाद पति जयपुर नौकरी करने चला गया। इसके बाद ससुरालीजनों ने फिर से दहेज के लिए मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि 23 जून को ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 27 जून को पति उसे जयपुर साथ ले गए। वहां ससुरालीजन पति को भड़काते रहे जिस कारण उसके साथ मारपीट करत हुए पति ने आप्रकृतिक कृत्य किए। एक दिसंबर को पति व जेठ के कहने पर इंदौर ले गए। वहां डाक्टरी की पढ़ाई कर रही ननद ने दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद पति व ससुरालीजन उसे मायके छोड़कर चले गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ, ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया। ससुर पर दुष्कर्म व पति के विरुद्ध आप्रकृतिक कृत्य करने समेत अन्य धाराओें में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed