फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   एसडीएमी की गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायल

एसडीएम की गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायल

Mon, 11 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
एसडीएमी की गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, घायल
डेमो इमेज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। एसडीएम किशनी की सरकारी गाड़ी ने सोमवार को बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी में अधिकारी भी मौजूद थे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां पहुंचे परिवारीजन उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गए।


विरतिया गांव निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव के यहां सोमवार को तेरहवीं संस्कार का आयोजन था। इसमें शामिल होने आए आगरा के सनोज (27) पुत्र सुरेंद्र और हिमांशु (13) और संजीव (26) निवासी विरतिया अपाचे बाइक से कुसमरा जा रहे थे। नारायनपुर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार आई सूमो विक्टा (सरकारी गाड़ी) ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख वहां से गुजर लोगों ने उन्हें उठाया। वहीं हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त गाड़ी एसडीएम किशनी की थी। वे खुद उसमें सवार भी थे। उन्हें रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों में हादसे के बाद आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचे परिवारीजन उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गए। फिलहाल मामले में घायलों की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed