{"_id":"5a186ab04f1c1b9e678bdc83","slug":"111511549616-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में तीन लोगों की लाश मिल चुकी है यहां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह में तीन लोगों की लाश मिल चुकी है यहां
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आगरा किला की खाई में शुक्रवार दोपहर को नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक माह में यह तीसरा मामला है जब किले की खाई में शव मिला है। यह लाशों का डंपिंग जोन बन गया है। पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इन मामलों में कातिल भी नहीं पकड़े जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि नरकंकाल तकरीबन दो महीने पुराना प्रतीत हो रहा है। वह पुरुष का है। कुछ कपड़े भी पास पड़े मिले। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किले की खाई में कुछ दिन पहले ही फाइनेंस कंपनी एजेंट की लाश मिली थी। उसकी हत्या कर शव फेंका गया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
इससे पहले भी कई बार किले की खाई में शव मिल चुके हैं। बावजूद इसके सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। कभी हत्या कर शव फेंके जाते हैं तो कई बार लोग गिरकर मर जाते हैं। एक महीने में तीन मामले ऐसे आए हैं जिनमें हत्या करके लाश फेंकी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा न होने का फायदा उठा रहे कातिल
आगरा। किले की खाई काफी लंबी है। यहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। पुलिस की गश्त भी नहीं होती है। इसका फायदा कातिल उठा रहे हैं। यहां लाशों को लाकर फेंका जा रहा है। पिछले एक साल की बात करें तो दस शव मिल चुके हैं। इनमें पांच लोगों की हत्या की गई थी। शहर के पास ही एक और ऐसा इलाका झरना नाले का है। यहां भी कई शव मिल चुके हैं।