{"_id":"5a186aad4f1c1bc8678bd9be","slug":"111511549613-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पकड़ने को 25 फुट गहरी किले की खाई में कूदा सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर पकड़ने को 25 फुट गहरी किले की खाई में कूदा सिपाही
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बिजलीघर स्थित तिब्बती मार्केट से बाइक चोरी का प्रयास करते चोर को सिपाही ने घेर लिया। बचने के लिए चोर किले की 25 फुट गहरी खाई में कूद गया। उसे पकड़ने के लिए सिपाही भी खाई में कूदा। बाद में सिपाही ने रिवाल्वर तान दी। तब कहीं चोर को पकड़ा जा सका। सिपाही और चोर के पैरों में चोट लगी।
घटना शुक्रवार दोपहर की है। बिजली घर पर तिब्बती मार्केट लगता है। मार्केट के बाहर वाहनों को खड़ा किया जाता है। एक युवक कई बाइक में चाभी लगाकर खोलने का प्रयास कर रहा था। उसकी हरकत को कुछ लोगों ने देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर सिपाही कौशलेंद्र पहुंच गया। सिपाही को आता देखकर युवक भागने लगा। किला के गेट के पास जाकर खाई में कूद गया। यह देखकर सिपाही भी खाई में कूदा। इसके बावजूद चोर अंदर भागने लगे। इस पर सिपाही ने रिवाल्वर तान दी। धमकाने पर चोर रुका। सूचना पर थाना रकाबगंज इंस्पेक्टर आ गए। उन्होंने सीढ़ी मंगवाई। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला। सिपाही और चोर के पैर में चोट लगी है। आरोपी ने पूछताछ में नाम विनोद निवासी गुतिला, ताजगंज बताया। उसके पास से मास्टर की भी बरामद की गई।