{"_id":"595150ae4f1c1bd06e8b4588","slug":"111498501294-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार का इनामी सहित तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 हजार का इनामी सहित तीन बदमाश दबोचे
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बदमाश को पकड़ने की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पुलिस ने गांव तरौली में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश पकड़ लिए हैं जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में रोहताश 10 हजार का इनामी है। दूसरा चकलेश्वर गांव तरौली प्रधान का भाई बताया जा रहा है।
पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश गांव तरौली के जंगल में हैं। पुलिस पहुंची तो लुटेरों ने पुलिस पर गोली दाग दी। दोनों तरफ से पांच राउंड गोलियां चली। इसी बीच दो लुटेरे पुलिस को गच्चा देकर भाग गए पर तीन पुलिस ने दबोच लिए।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा एवं छाता थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने मुठभेड़ में कोतवाली वृंदावन के परखम गुर्जर निवासी रोहताश व कोतवाली छाता के गांव तरौली निवासी चकलेश्वर एवं नरेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भाग निकले बदमाश थाना शेरगढ़ के रामपुर निवासी गुड्डू एवं परखम गुर्जर निवासी सिया हैं। रोहताश मथुरा एवं कामां से पांच-पांच हजार रुपये का इनामी है। इनके कब्जे से तीन तमंचे, मथुरा से चुराई गई चोरी की बाइक, 8200 रुपये नगद एवं नशीला पाउडर बरामद किया है।