{"_id":"5d772b278ebc3e013a3e320b","slug":"10th-student-kidnapped-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में 10वीं के छात्र का अपहरण, व्हाट्सएप पर आया मैसेज- 10 लाख रुपये दोगे, तभी छोड़ेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा में 10वीं के छात्र का अपहरण, व्हाट्सएप पर आया मैसेज- 10 लाख रुपये दोगे, तभी छोड़ेंगे
Tue, 10 Sep 2019 10:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में घर से स्कूल के लिए निकले छात्र का रास्ते में अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने वाले ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांगी है। छात्र के पिता ने थाना रिफाइनरी में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
औरंगाबाद निवासी फूल सिंह अपने परिवार के साथ थाना सदर बाजार के वैराज मोड़ कन्हैया धर्म कांटा के पास रहते हैं। उनका 14 साल का बेटा हरिगोपाल उर्फ हरिओम कान्हा माखन स्कूल बाद में कक्षा 10 का छात्र है।
शुक्रवार सुबह हरिगोपाल घर से स्कूल के लिए निकला था। लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटा, तो परिजन को चिंता सताने लगी। परिजन ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

आखिरी बार स्कूल के गेट के पास देखा गया
फूल सिंह को पता चला कि हरिगोपाल के दोस्त आनंद ने उसे स्कूल गेट के पास देखा था। इस पर घरवालों ने वहां भी आसपास तलाश की। आसपास के लोग और परिचितों से पता किया, लेकिन हरिगोपाल का सुराग नहीं लगा।
उधर, विलोदपुर मुरसान में रहने वाले फूल सिंह के भतीजे छोटू के पास शनिवार को व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया कि हरिगोपाल का अपहरण कर लिया गया है। 10 लाख रुपये दोगे तभी हरिगोपाल मुक्त होगा।
भतीजे छोटू ने यह बात तुरंत फूल सिंह को बताई। हरिगोपाल के अपहरण की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। फूल सिंह ने अपहरण करने व 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रिपोर्ट तुरंत थाना रिफाइनरी में दर्ज कराई।
रिफाइनरी थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जिस नंबर से मैसेज आया था उसकी पड़ताल की जा रही है।