फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीओ छाता का हटना तय, रिटायरमेंट को 38 दिन बाकी

सीओ छाता का हटना तय, रिटायरमेंट को 38 दिन बाकी

Fri, 21 Sep 2018 09:04 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
सीओ छाता का हटना तय, रिटायरमेंट को 38 दिन बाकी
सीओ छाता का हटना तय, सेवानिवृत्त को 38 दिन बाकी
विज्ञापन

छह माह की सजा-एक हजार रुपये जुर्माने से मची है खलबली
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। सेवानिवृत्त से 40 दिन पहले सीओ छाता चंद्रधर गौड़ को छह माह की सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना लगने के निर्णय से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है। उनका नपना तय माना जा रहा है। सीओ अब बचाव के लिए हाईकोर्ट की दौड़ लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

पॉक्सो कोर्ट के जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज न कराना और तत्कालीन कोतवाली प्रभारी प्रमोद पंवार को बचाने का दोषी माना था। कोर्ट ने सीओ छाता चंद्रधर गौड़ को छह माह की सजा सुनाते हुए एक हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका था। प्रदेश के गृह सचिव को पत्र लिखकर कार्यमुक्त करने को कहा और एसएसपी बबलू कुमार को जांच अन्य सीओ से कराने के आदेश किए। 30 अक्तूबर को सीओ चंद्रधर गौड़ रिटायर्ड हो जाएंगे। हालांकि अभी तक सीओ अपने पद पर बने हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीओ शनिवार को हाईकोर्ट में दस्तक दे सकते हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed