{"_id":"5b17db534f1c1b694d8b4ffa","slug":"101528290131-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलती लकड़ी से पीटा फिर खौलता पानी डालकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलती लकड़ी से पीटा फिर खौलता पानी डालकर मार डाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मोहनपुर गांव में कच्ची शराब का धंधा करने वालों ने एक किसान की निर्मम हत्या कर दी। शराब माफिया ने पहले किसान को पीटा, फिर उसके ऊपर खौलता हुआ पानी उड़ेेल दिया। इससे किसान ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसान खेत पर घास लेने के लिए गया था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी गनेश कश्यप (55) बुधवार की सुबह नाती के साथ ईशन नदी के पास पशुओं के लिए घास लेने गया था। कुछ ही दूरी पर दोनों घास काटने लगे। घास काटते-काटते गनेश ईशन नदी के किनारे चला गया। वहां शराब की भट्ठियां चला रहे लोगों से गनेश का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद नामजद आरोपियों ने भट्ठी से जलती हुई लकड़ी निकालकर किसान को पीटा। इससे भी जी नहीं भरा तो उस पर खौलता हुआ पानी डालकर झुलसा दिया।
इस बीच गनेश के साथ गया उसका नाती के शोर मचाने पर शराब माफिया बाइकों से भाग निकले। गनेश की हत्या की जानकारी होने के बाद गांव के महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग बच्चे सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बाद में एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी पुलिसबल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। घटनास्थल पर भोगांव, बिछवां थाने का फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।