फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंदरों के उत्पात ने ली अधेड़ की जान

बंदरों के उत्पात ने ली अधेड़ की जान

Wed, 30 Aug 2017 08:32 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के उत्पात ने ली अधेड़ की जान
आगरा। शहर में बंदरों के उत्पात ने बुधवार सुबह एक व्यक्ति की जान ले ली। छत पर मोबाइल लेकर भागते बंदर के पीछे दौड़ने के दौरान ठेल विक्रेता मुकेश शर्मा बंदर घुड़की से तीन मंजिला की छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी देने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


रावली मोहल्ला निवासी मुकेश शर्मा (50) पुत्र ग्यानी शर्मा घर के पास ही चाऊमीन की ठेल लगाते थे। वह किराये पर परिवार सहित रहते थे। मुकेश बुधवार सुबह 8:30 बजे मकान की तीसरी मंजिल की छत पर सो रहे थे। तभी एक बंदर उनके पास से मोबाइल उठा ले गया। मुकेश की नजर उस पर पड़ गई। वह बंदर के पीछे दौड़े। तभी बंदरों ने उन्हें घेर लिया। बंदर उन्हें काटने के लिए आए। मुकेश जब मोबाइल लेकर बैठे बंदर की ओर देख रहे थे तब एक बंदर की घुड़की से डरकर पीछे हुए तो तीन मंजिल से नीचे आ गिरे।
विज्ञापन


पड़ोसी महिला ने देखा तो शोर मचा दिया। मुकेश शर्मा के सिर में चोट लगी। इस पर लोग आ गए। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोेगों का कहना था कि रावली मोहल्ला में बंदरों का आतंक है। लोगों का आरोप था कि घटना की जानकारी देने के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं आया। नगर निगम ने भी बंदरों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं किया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में नहीं अब कमाने वाला
मूलरूप से जगनेर के रहने वाले मुकेश शर्मा कई साल पहले रावली में आ गए थे। उनके बच्चे आकाश, आशीष, अंजलि, नंदनी और आशिकी है। मुकेश अकेले ही कमाने वाले थे। पति की मौत से पत्नी मंजू बेसुध है। परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed