{"_id":"598f1b3d4f1c1b76778b4da8","slug":"101502550845-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली किन्नरों ने साफ्टवेयर इंजीनियर से छीने 2700 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली किन्नरों ने साफ्टवेयर इंजीनियर से छीने 2700 रुपये
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। वाटर वर्क्स पर सक्रिय नकली किन्नरों ने शनिवार दोपहर को दिल्ली के साफ्टवेयर इंजीनियर से 2,700 रुपये लूट लिए। इंजीनियर ने थाना हरीपर्वत पुलिस से शिकायत की।
दिल्ली की गीता कालोनी निवासी एम सिद्धार्थ और उनकी पत्नी रुचि कार से अपने परिचित से मिलने हलवाई की बगीची जा रहे थे। दोपहर 12:15 बजे वो एक्सप्रेसवे होते हुए वाटर वर्क्स पहुंचे। यहां उनकी कार जाम में फंस गई। तभी एक युवक आया। वह किन्नर की वेशभूषा में था। उसने शीशे पर हाथ मारा। सिद्धार्थ ने शीशा खोला तो वह रुपये मांगने लगा।
इसी बीच एक और युवक आ गया। उसने पीछे वाले शीशे पर हाथ मारना शुरू कर दिए। एक कार के आगे लेट गया। यह देखकर सिद्धार्थ घबरा गए। उन्होंने पहले सौ रुपये दिए। इस पर वे नहीं माने। बाद में 200 रुपये दिए। बार-बार मांगने पर सिद्धार्थ ने फिर पर्स निकाला तो युवक 2700 रुपये छीनकर भाग गया।
विज्ञापन
उन्होंने घटना के संबंध में थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। हाईवे पर वाटर वर्क्स से लेकर मंडी समिति तक नकली किन्नर कई बार लोगों को इसी तरह शिकार बना चुके हैं। कई बार किन्नरों से उनका झगड़ा भी हो चुका है।