फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शमसाबाद में पुलिस पर पथराव

शमसाबाद में पुलिस पर पथराव

Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद में पुलिस पर पथराव
शमसाबाद। कस्बे में एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट की बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। बाद में थाने से पुलिस फोर्स पहुंचा तो पथराव करने वाले मौके से भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष के सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला टोला में दाऊजी मन्दिर के पास इसरायल के लड़के शाहरुख का प्रोविजन स्टोर है। आरोप है कि बुधवार की शाम मोहल्ले का ही सद्दाम अपने तीन-चार साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और कोल्डड्रिंक की बोतल मांगी। दुकानदार ने इसके पैसे मांगे तो उनके बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों ने दुकान में रखा सामान तोड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंचे कुछ लोगों में बीच बचाव कर दिया। इसके बाद इसरायल पक्ष थाने पहुंच गया। थाने से पुलिस पीड़ित के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी पक्ष ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गयी। पुलिस ने थाने से और फोर्स मंगाया। तब पथराव करने वाले मौके से भाग निकले। घटना के दौरान आसपास की दुकानें बंद हो गईं। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। घटना को लेकर इसरायल पक्ष की ओर से सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed