फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10-year-old girl sexually assaulted by young man in firozabad

फिरोजाबाद: 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर

Wed, 16 Dec 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
10-year-old girl sexually assaulted by young man in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को 10 साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर मामला दर्जकर मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 
थाना जसराना के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बच्ची अपने पिता एवं भाई के साथ गांव में आयोजित भंडारे में गई थी। आरोपी युवक नीरज भी वहां मौजूद था। वह बालिका को घर छोड़ने की कहकर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसको तलाश किया। 
विज्ञापन



परिजनों द्वारा तलाशने पर मासूम बदहवास हालत में खेत में मिली। बालिका को लेकर थाने पहुंचे पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को हालत में सुधार न होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी प्रीती सिंह ने बताया कि टीम बनाकर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि जसराना थाना क्षेत्र में दस वर्षीय बालिका के साथ गांव के निवासी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसमें थाना जसराना पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दो टीमों का गठन कर दिया है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। 

एसएसपी ने किया निरीक्षण 

दुष्कर्म का शिकार हुई बालिका अनुसूचित जाति की है। आरोपी भी अनुसूचित जाति का है। मंगलवार को एसएसपी अजय कुमार ने थाना पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव में घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी देहात राजेश कुमार भी साथ थे। पुलिस अधिकारी परिजनों से मिले। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed