फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

स्कार्पियो सवार गाली-गलौज न करते तो न होता बवाल,

Thu, 15 Oct 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
टूंडला में एटारोड पर कांग्रेस व भाजपाइयों में होती मारपीट - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के एटारोड पर खड़े ट्रैक्टर द्वारा साइड न देने को लेकर स्कार्पियो सवार गाली-गलौज न करते तो शायद इतना बवाल न होता। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कार्पियो सवारों ने ट्रैक्टर सवार को न सिर्फ गाली दी, बल्कि हाथ भी छोड़ दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपचुनाव के लिए नामांकन होने से वैसे ही एटा रोड पर वाहनों की भीड़ थी। ट्रैक्टर भी इस भीड़ में था। इस बीच विधायक लिखी स्कार्पियो गाड़ी सवारों ने हार्न देकर ट्रैक्टर सवारों से साइड मांगी लेकिन ट्रैक्टर सवार ने साइड नहीं दी। तभी स्कार्पियो ने निकले चालक ने गाली-गलौज करते हुए हाथ छोड़ दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर सवार लोकल होने एवं भाजपा से जुड़े होने पर स्कार्पियों पर लगे कांग्रेसी झंडे को देख और गुस्से में आए और कार सवार युवकों की जमकर पिटाई लगाई। करीब 20 मिनट तक हुए झगड़े के कारण रोड पर जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि पुलिस न पहुंचती तो बड़ा बवाल हो हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक अजय कुंवर सिंह का आरोप है कि उसके साथ स्कार्पियो सवारों ने मारपीट की। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में मौके से मिली स्कार्पियों को सीज कर दिया गया है। किसी भी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बीच सड़क पर हुए घमासान से वाहन चालक व दुकानदार रहे भयभीत
टूंडला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ट्रैक्टर सवार भाजपा पदाधिकारी के परिजनों के बीच एटा रोड की बीच सड़क पर जिस तरह घमासान हुआ उससे दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। वाहन चालकों व दुकानदारों का कहना था कि उन्हें डर से आगजनी, पथराव जैसी घटना न हो जाए। इसलिए वे बाहर निकलकर खड़े हो गए थे।
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed