{"_id":"5da0cdde8ebc3e0140319472","slug":"crime-tundla-news-agr410165550","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध शाखा का अधिकारी बन फाइनेंसकर्मी से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध शाखा का अधिकारी बन फाइनेंसकर्मी से लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। (फिरोजाबाद) अपराध शाखा का अधिकारी बनकर बदमाश फाइनेंस के रुपये लेकर लौट रहे युवक से हजारों रुपये की नकदी छीन ली। पीड़ित ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया है। थाना टूंडला के गांव नागऊ निवासी शिवजीत पुत्र रामकुमार का आरोप है कि वह फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड शाखा टूंडला पर कर्मचारी है। वह गांव-गांव जाकर फाइनेंस के रुपये एकत्रित कर शाखा पर जमा कराता है।
शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने गांव नागऊ से बाइक द्वारा फाइनेंस के 16,300 रुपये लेकर टूंडला आ रहा था। तभी फिरोजाबाद रोड स्थित ईट मंडी के समीप पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उसे रोक लिया और चरस बेचने का आरोप लगाने लगा। साथ ही वह खुद को अपराध शाखा का अधिकारी बता रहा था। इस दौरान उसने जेब में तलाशी के लिए हाथ डाल दिया और जेब में रखे 16,300 रुपये और बाइक की चाबी लेकर फिरोजाबाद की ओर भाग गया। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही वह उसकी नजरों से ओझल हो चुका था। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।