{"_id":"5d486be88ebc3e6cfc5d8992","slug":"crime-suahag-agra-news-agr3996668102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों की मेहंदी छूटने से पहले छीन गया सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों की मेहंदी छूटने से पहले छीन गया सुहाग
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मृतक की पत्नी नीरज। अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। अभी हाथों से सजना के लिए लगाई मेहंदी भी नहीं छूटी थी, लेकिन उससे पहले ही उसका सुहाग छिन गया। पति की मौत होने की जानकारी पाते ही नवविवाहिता नीरज बेहोश हो गई। किसी तरह वह पोस्टमार्टम तक पहुंची लेकिन पति की मौत होने के चलते वह बार बार बेहोश हो जा रही थी। उसकी इस हालत को देख आसपास खड़े लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया अवागढ़ कछपुरा निवासी भानुप्रताप उर्फ नैना दिल्ली में काम करता है। जिसकी बीती 6 जून को कासगंज के बिलराम निवासी नीरज के साथ शादी हुई थी। शादी होने के एक माह भी पूरा नहीं हो सका था कि उससे पहले ही हत्यारोपी ने उसके सुहाग को छिन गया। पति की मौत के बाद नीरज का पोस्टमार्टम हाउस पर रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। रोती हुई पत्नी पति के दिल्ली से न आने की बात कह कर बिलख रही थी। इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद विलाप करते वक्त नवविवाहिता बेहोश हो गई। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वही युवक की हत्या के बाद तीन परिवारों मेें कोहराम मचा हुआ था। घटना को सुनने वाले लोग हत्यारोपी जीजा को कोस रहे थे।
सहमे हुए बच्चों को स्कूल से निकाल ले गए थाने
एटा। भानु की उसके जीजा सोनू ने जहां हत्या की वहां पास में ही स्कूल था। कई बच्चों ने तो घटना होते हुए भी देखी। ऐसे में बच्चे काफी डर गए। बड़ी बात यह कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद स्कूल में ही घुस कर भाग रहे थे। इससे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल हो गया। बच्चे काफी डर गए और चीख पुकार करने लगे। वहीं बाहर भी लोग काफी हो हल्ला कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूल पहुंच कर बच्चों को बाहर निकाला और थाने ले गई। यहां बच्चों को शांति से बैठाया गया। इसके बाद सभी अभिभावक अपने अपने बच्चों को थाने से ही घर ले गए।