फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, sonu, murderer, bhanuprasad

चार दिन सेे चाकू लेकर घूम रहा था हत्यारोपी जीजा

Tue, 06 Aug 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime, sonu, murderer, bhanuprasad
अवागढ़ में हत्यारोपी को जेल भेजती पुलिस- अमर उजाला - फोटो : ETAH
अवागढ़। चार दिन पहले फोन पर साले से विवाद के बाद ही हत्यारोपी सोनू छुरी और चाकू साथ लेकर चल रहा था। यह बात पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताई। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भानु के शरीर पर चाकू के 11 प्रहार मिले। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से एक छुरी और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कछपुरा निवासी युवक भानुप्रताप उर्फ नैना की हत्या करने वाले उसके जीजा सोनू पुत्र रघुवीर निवासी टिकाथर अवागढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अवागढ़ अजीत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की चार दिन पहले मृतक से फोन पर बातचीत के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद से वह अपने साथ एक छुरी और चाकू लेकर चल रहा था। घटना के दिन साले को अकेला देख उसने पहले छुरी से प्रहार किया, जो प्रहार के दौरान मुड़ गई। इसके बाद उसने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ 11 प्रहार किए और भानु की मौत हो गई। प्रभारी ने बताया कि पकडे गए आरोपी के कब्जे से एक छुरी और चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed