{"_id":"5d2a13398ebc3e6ce04c9c4b","slug":"crime-saraf-gold-loot-kasganj-news-agr3959623148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सराफ के बैग से सात लाख रुपये का सोना किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सराफ के बैग से सात लाख रुपये का सोना किया पार
Sun, 14 Jul 2019 09:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
कासगंज में सीसीटीवी में कैद बाइक पर जाते, व्यापारी से सोना उड़ाने वाले के आरोपी।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। फर्जी पुलिस कर्मी बनकर तीन आरोपियों ने बरेली के सराफा कारोबारी से चेकिंग के नाम पर उसके बैग से सात लाख रुपये मूल्य का सोना पार कर लिया। वारदात को अंजाम देेकर जाने के बाद सराफ को वारदात का अहसास हो सका। बैग से सोना गायब देखकर उसने मामले की सूचना स्थानीय सराफा कारोबारियों के माध्यम से एसपी और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली के गढ़इया निवासी सराफ सुरेश रस्तोगी शनिवार सुबह बरेली से स्थानीय सराफा बाजार आए। यहां उन्होंने सराफा कारोबारियों को आभूषण दिए और उसके बदले सोना प्राप्त कर लिया। उनके पास करीब दो सौ ग्राम सोना था। इसके बाद वह दोपहर के समय बाजार का काम निपटाने के बाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पुलिस की ड्रेस पहने आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।
एक फर्जी पुलिसकर्मी ने सराफा कारोबारी से कहा कि साहब बुला रहे हैं और आपका बैग चैक करेंगे। इतना सुनकर कारोबारी घबरा गया। वह कुछ दूरी पर खड़े फर्जी साहब के पास ले गया। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर आरोपियों ने बैग से सोना पार कर दिया और सराफ से जाने को कह दिया। हड़बड़ाया कारोबारी रेलवे स्टेशन की ओर चला गया। कुछ आगे जाकर उसने अपने बैग की जांच की तो सोना गायब था।
विज्ञापन
इसके बाद उसके होश उड़ गए। वह लौटकर वहीं पहुंचा तो आरोपी फरार हो चुके थे। इस पर वह स्थानीय सराफा कारोबारियों के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। स्थानीय कारोबारी ने बरेली के व्यापारी की मदद करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी से फर्जी पुलिसकर्मियों के फुटेज हासिल किए हैं। अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।