फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, railways track

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव , लोगों ने रोकी ट्रेन

Mon, 14 Oct 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime, railways track
पटियाली/ गंजडुंडवारा। पटियाली के नगला काजी में सोमवार देर शाम एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, उसका सिर गांव में एक खेत से बरामद किया गया।
विज्ञापन

नगला काजी के मोहल्ला कानूगोया पटियाली निवासी हरिओम (30) का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, गाड़ी चालक बिना सिर का धड़ ट्रेन में लेकर चला गया और अलीपुर के निकट फाटक संख्या 219 पर शव को रख दिया। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रेन को आगे नहीं जाने दिया। काफी देर तक ट्रेन रुकी रही। जानकारी मिलने पर गंजडुंडवरा से जीआरपी पहुंच गई। लोगों को समझाया बुझाया। इस बीच पटियाली के नगला काजी में उसका सिर एक खेत में पड़ा मिल गया। जिसकी जानकारी पटियाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने सिर को कब्जे में ले लिया। युवक के हाथ पर नाम गुदा हुआ था, सिर मिल जाने के बाद उसकी पहचान हुई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह शाम के समय बाजार जाने की कहकर निकला था। युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। सूचना पर सीओ गवेंद्र सिह गौतम भी अलीपुर पहुंचे उन्होंने बताया कि युवक ने लखनऊ जयपुर ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। चालक ने इस तरह का मीमो भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed