फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime,police,murder,dead,deadbody

युवक की हत्या कर शव फेंका, मामला दर्ज

Wed, 24 Feb 2021 09:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
crime,police,murder,dead,deadbody
सोरों (कासगंज)। बदायूं जनपद के उझानी के एक युवक की हत्या कर शव सोरों के नगरिया में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उझानी के अब्दुलागंज निवासी विजय (22) मंगलवार को देर शाम खेत पर पानी लगाने के लिए विजेंद्र सक्सेना के नलकूप पर गया हुआ था। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। नगरिया में कछला मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे गड्ढे में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त हो जाने पर मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर ली। युवक की शादी 18 अक्तूबर को उझानी क्षेत्र की निवासी शोभा के साथ हुई थी। पति की मौत से वह काफी सदमे में है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि युवक के सिर पर पीछे से किसी भारी चीज से हमला कर हत्या की गई है। मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed