{"_id":"60f709b58ebc3e61c5267cb0","slug":"crime-news-marriage-mainpuri-women-court-marriage-honor-mainpuri-news-agr5006205122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी मामी और रिश्तेदार कर रहे परेशान, कुछ दिनों पहले ही युवती ने की है कोर्ट मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी मामी और रिश्तेदार कर रहे परेशान, कुछ दिनों पहले ही युवती ने की है कोर्ट मैरिज
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी के रामनगर चौकी क्षेत्र निवासी एक युवती का आरोप है कि उसकी पुलिसकर्मी मामी व रिश्तेदार उसे परेशान कर रहे हैं। युवती ने कुछ दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की है। इसी वजह से उसके साथ ससुराल के लोगों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया है।
जनपद इटावा के गांव भगवंतपुर की रहने वाली अनु देवी ने कुछ दिन पहले थाना किशनी क्षेत्र के गांव रविदासपुर निवासी शिव कुमार के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इससे खफा पुलिस विभाग में तैनात मामी व अन्य रिश्तेदार अब उसे परेशान कर रहे हैं। अनु ने बताया कि यह लोग पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सास को भी परेशान कर रहे हैं।
जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। युवती ने एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा है कि बचपन में मां की मौत के बाद पिता ने ही उसकी देखरेख की। पुलिस विभाग में तैनात उसकी मामी व अन्य रिश्तेदार उसकी शादी एक उम्र से दोगुने व्यक्ति से कराना चाह रहे थे। इसको लेकर धमकी दी जा रही थी, परेशान होकर उसने रविदासपुर निवासी शिवकुमार से कोर्ट मैरिज कर ली। तभी से ये लोग उसे परेशान कर रहे हैं। एसपी ने थाना पुलिस को शिकायत पर जांच कर कार्रवाई को निर्देशित किया है।