फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime news,mainpuri news,criminal,gangster,ganster case

गैंगस्टर में वांछित तीन इनामी अपराधी गिरफ्तार

Mon, 19 Jul 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime news,mainpuri news,criminal,gangster,ganster case
बिछवां। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हन्नूखेड़ा पुल के पास तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों शातिर अपराधी हैं, ये गैंगस्टर के मामले में फरार थे। शातिरों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाशों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी ललित यादव शनिवार को अलीगंज से वापस आ रहा था। तभी हन्नूखेड़ा के पास बाइक सवार कुछ युवकों से विवाद के बाद मारपीट हो गई। ललित ने पुलिस को बाइक सवार युवकों द्वारा 28 हजार लूट की सूचना दी थी। इसके बाद एएसपी मधुवन कुमार और सीओ भोगांव अमर बहादुर ने भी जांच की थी। जांच में पता चला कि ललित यादव भोगांव थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है। वह अपने गैंग के साथ संगीन अपराधों को अंजाम देता है।
विज्ञापन

गैंग का लीडर सचिन सिंह निवासी नगला दौलत और अनुज पर भी गैंगस्टर की धाराएं भोगांव थाने में दर्ज हैं। तीनों पर प्रशासन द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। सोमवार को पुलिस ने तीनों वांछितों को हन्नूखेड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed