फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime news,kasganj news,Ration distribution,soron kasganj,samuh sakhi,samuh sakhi workers,asha workers,tooth biting

राशन छीनने में सफल न होने पर समूह सखी की दांतों से काट ली उंगली

Tue, 01 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
crime news,kasganj news,Ration distribution,soron kasganj,samuh sakhi,samuh sakhi workers,asha workers,tooth biting
कासगंज। सोरों क्षेत्र के ग्राम मोती नगला हरनाथपुर में एक समूह सखी ममता से अराजक तत्व द्वारा राशन छीनने का प्रयास किया, सफल न होने पर उसकी उंगली दांतों से काट ली। मामले की तहरीर समूह सखी ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सोरों क्षेत्र के ग्राम मोती नगला हरनाथपुर के सरकारी स्कूल में स्वयं सहायता समूह की सखियों के द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राशन का वितरण बच्चों को किया जा रहा था। राशन का वितरण कर रहीं समूह सखी ममता का आरोप है कि उससे अराजक तत्व द्वारा राशन छीनने का प्रयास किया। जब वह राशन के पैकेट को नहीं ले जा सका तो उसने उसकी उंगली में दांतों से काट लिया।
विज्ञापन

उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण आ गए और उन्होंने उसे बचाया। इसके बाद समूह की सदस्याएं सोरों थाना पहुंची। जहां उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, वहीं महिला सदस्या से बदसलूकी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed