{"_id":"6052137b8ebc3ed913222802","slug":"crime-news-firozabad-acid-attack-tundla-acid-attack-in-tundla-acid-attack-report-tundla-tundla-police-station-raja-ka-taal-police-tundla-news-agr4849918200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे युवक पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, आगरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे युवक पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, आगरा रेफर
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के राजा का ताल में घर के बाहर सो रहे युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन आए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
राजा का ताल निवासी सुकेश पुत्र रामवीर अपने घर के बाहर सो रहा था। आरोप है कि मंगलवार रात करीब साढे़ नौ बजे उस पर कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर सो रही भाभी अनीता बाहर आईं तो उन्होंने गांव के ही सुखवीर, अंकित, प्रह्लाद एवं विमलेश को भागते हुए देखा, जो कंटीले तारों में उलझ कर गिर भी गए, हालांकि वे भागने मे सफल रहे।
शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तथा एंबुलेंस से घायल सुकेश को जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे गंभीरावस्था में आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अनीता की तहरीर पर महिला समेत गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया है कि पीड़ित की भाभी अनीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी और जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
,