{"_id":"5d4082378ebc3e6cb47b38b9","slug":"crime-murder-agra-news-agr398700398","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बैंक गई महिला की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बैंक गई महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
जैथरा क्षेत्र में हुई महिला की हत्या की घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी वहीं कॉम्मिंग करती पुलि
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा (एटा) । घर से बरना स्थित बैंक गई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी महिला के शव को बाग में फेंककर फरार हो गए। देर शाम तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो महिला का शव बाग में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर एसएसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव बिजलई निवासी सुषमा (40) का पति दिल्ली में निजी सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है। पति का जैथरा के बरना स्थित केनरा बैंक में खाता है। उसी खाते में रुपये आने की जानकारी करने के लिए सुषमा सोमवार को घर से बैंक गई थी। तभी आरोपियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बरना गांव स्थित मोहित के बाग में फेंककर फरार हो गए। काफी समय बाद भी महिला के नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव बाग में पड़ा मिला। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एएसपी संजय कुमार एवं सीओ अजय भदौरिया भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजन रमेश ने थाना जैथरा में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला की हत्या के पीछे रहे कारण का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
संजय कुमार एएसपी एटा।
जमीन के विवाद में हत्या की आशंका
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने महिला की हत्या जमीन के विवाद में किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि सुषमा परिवार में सबसे तेज महिला थी। पति के दिल्ली में रहने पर मृतका ही घर और जमीन संबंधी मामलों की पैरवी करती थी।