फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, mobile chor, firozabad

मैं चोर नहीं छात्र हूं, अन्याय मत करो

Mon, 09 Sep 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime, mobile chor, firozabad
टूंडला। ‘साहब! मैं चोर नहीं हूं, मैंने चोरी नहीं की। मैं तो छात्र हूं, मेरे साथ अन्याय मत करो। मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि पड़ोसी पर भरोसा कर उससे मोबाइल खरीद लिया। उसे भी आपके सुपुर्द करा दिया। मुझे छोड़ दो अन्यथा मेरा कॅरियर बर्बाद हो जाएगा।’ एक पैरा मेडिकल का छात्र जीआरपी प्रभारी से कुछ इस तरह गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे मोबाइल चोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

किसी रेल यात्री के मोबाइल व पर्स चोरी की तहरीर जीआरपी थाने को मिली थी। थाना टूंडला के लाइनपार स्थित नगला इस्माइल निवासी और एसपीजी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट आगरा में डीएमएलटी प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद अनवर ने मोहल्ले के ही इमरान उर्फ टीटी से एक मोबाइल खरीद कर उसमें अपनी सिम डाल ली थी।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस ने मोबाइल चालू होते ही उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। जब छात्र घर पहुंचा तो पिता उसे लेकर जीआरपी थाने पहुंचे। पुलिस ने उससे जानकारी की तो जाहिद ने पुलिस के साथ पहुंचकर इमरान को पकड़वा दिया, लेकिन पुलिस उसे मोबाइल चोर बताते हुए जेल भेजने की तैयारी में जुट गई। इस पर छात्र घबरा गया और पुलिस के पैर पकड़कर गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने चोरी का माल खरीदने का गुनहगार मानते हुए उसे आरोपी के साथ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मेरा बेटा चोर नहीं’
पिता मोहम्मद अनवर ने कहा कि मेरा बेटा चोर नहीं है। मैंने अपने बच्चों को कभी ऐसी इल्म नहीं दी कि वे गुनाह के रास्ते पर चलें। पुलिस के बुलाने पर बेटा, तुरंत हाजिर हो गया। जिससे मोबाइल लिया था, उसे भी पुलिस से पकड़वा दिया। फिर भी पुलिस ने बेटे को चोर बताकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया।

यात्री से चोरी हुआ मोबाइल छात्र के पास से बरामद हुआ है। चोरी करने वाले के साथ ही चोरी की वस्तु खरीदने वाला भी उतना ही गुनहगार होता है। बरामद मोबाइल के आधार पर उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
विजय कुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed