{"_id":"5fef4ea48ebc3e419f6b9cc4","slug":"crime-mainpuri-news-agr4745295130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीगंज (मैनपुरी)। थाना बेवर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात गांव लालपुर निवासी एक अनुसूचित जाति के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने फतेहपुर निवासी एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया है।
थानाक्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 40 वर्षीय रामसिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह बच्चों के कपड़े सिलवाने के लिए गांव मिधौली गया था। शाम करीब सात बजे परिजनों को सूचना मिली कि राम सिंह लालपुर फतेहपुर मार्ग स्थित शराब ठेका के पीछे खेत में पड़ा है। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस बीच सूचना मिलने के बाद यूपी 112 के पुलिसकर्मी आ गए।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने परिजनों से जानकारी ली। पिता कालीचरन कठेरिया ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी कि शराब ठेका के पास रहने वाले बच्चों ने बताया कि लौटते समय फतेहपुर निवासी आरोपी पुत्र से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से पीटकर अधमरा कर ठेका के पीछे खेत में फेंक दिया। अनुसूचित जाति के युवक की हत्या का आरोप लगने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मौत का कारण सीने में संक्रमण बताया गया है।
विज्ञापन
- युवक के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण सीने में संक्रमण बताया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक थाना बेवर।