फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

बकाया बिल न देने पर बीएसएनएल के दो टॉवरों के कनेक्शन काटे

Wed, 18 Nov 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
सुनूपुर में बीएसएनएल टॉवर का कनेक्शन काटती विद्युत निगम की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विद्युत निगम बिल जमा न करने वालों पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है। इसी के चलते बुधवार को बीएसएनएल के दो टॉवरों के कनेक्शन काट दिए गए। इससे दूर संचार सेवाएं भी बाधित रहीं। वहीं जिले भर में कुल 919 कनेक्शन काटने के साथ ही 57 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीमें लगातार बकाएदारों और बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही हैं। बुधवार को जिलेभर में दस टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र कोसमा के गांव सुनूपुर में लगे बीएसएनएल टॉवर पर 55 हजार बिल बकाया होने और उपकेंद्र दन्नाहार के गांव नौनरे में लगे बीएसएनएल टॉवर पर 87 हजार रुपये बकाया होने पर दोनों के कनेक्शन काट दिए। इसके चलते दोनों ही क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन

जिलेभर में बकाए पर कुल 919 कनेक्शन काटे गए। इसमें प्रथम खंड में 107, द्वितीय खंड में 398 और तृतीय खंड में 416 कनेक्शन काटे गए। वहीं बिजली चोरी करने पर कुल 57 लोगों के विरुद्ध खंड द्वितीय में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें उपकेंद्र जोत में सात, जागीर में पांच, मंछना में दस, बखतपुर में आठ, शमशेरगंज में आठ, चौराईपुर में आठ, हन्नूखेड़ा में पांच और सुल्तानगंज में छह लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed