फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

गोदभराई के दौरान गिरी छत, 14 घायल

Wed, 18 Nov 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
कुरावली के ग्राम नगला इमलिया में गिरा छत का मलबा - फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में एक घर में चल रहे गोदभराई कार्यक्रम को देखने के लिए पड़ोस की महिलाएं और बच्चे छत पर चढ़ गए। इस बीच अधिक वजन के चलते छत भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां हालत सामान्य होने पर सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी राजेंद्र शाक्य के घर में मंगलवार की शाम पुत्री की गोदभराई का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपड़ोस की महिलाएं और बच्चे पड़ोसी हरीराम वर्मा की छत पर खड़े थे, तभी अचानक अधिक भार के चलते छत का लिंटर भरभराकर गिर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गोदभराई कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
घायलों में रामादेवी पत्नी जानकी प्रसाद, तारावती पत्नी सहोरी लाल, रागिनी पुत्री जानकी प्रसाद, सीता पत्नी नंदराम, सरस्वती पत्नी गोविंद, पिंकी पुत्री हरीराम, शालिनी पुत्री इंद्रपाल, काव्या पुत्री धर्मेंद्र, रूबी पुत्री इंद्रपाल, सिया देवी पत्नी विजयपाल, सरिता देवी पत्नी शोविंद्र, अंशिका पुत्री शैलेंद्र, मीरादेवी पत्नी उदयवीर, ज्योति पत्नी संजीव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर हो चुका है भवन
नगला इमलिया निवासी हरीराम वर्मा का घर राजेंद्र शाक्य के घर से सटा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार हरीराम का घर काफी पुराना है। वहीं छत भी जर्जर हो चुकी थी। मंगलवार की शाम गोदभराई कार्यक्रम देखने के लिए कई महिलाएं व बच्चे जब छत के जर्जर हिस्से के आसपास खड़े हुए। तो छत उनका वजन नहीं सह सकी और गिर गई।

- जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। घायलों की हालत सामान्य है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। किसी भी व्यक्ति की हालत गंभीर नहीं है। - देवेंद्र नाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed