{"_id":"5f7f57948ebc3e9bb350b2c1","slug":"crime-mainpuri-news-agr462713920","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर को पकडने के बाद की गई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोर को पकडने के बाद की गई पिटाई
विज्ञापन
08एमएनपी-25-बेवर में चोरी करते पकड़ा गया युवक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। फर्रुखाबाद रोड स्थित एक घर में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक दाखिल हो गया। नकदी और सामान चोरी करने के बाद वह घर से निकल पाता, इससे पहले ही जगार हो गई। लोगों ने चोर को पकड़ने के बाद जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर आई। युवक के कब्जे से नकदी व सामान बरामद हुआ।
थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड के पास मकान बनाकर रह रहे सौरभ चौहान बुधवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार एक युवक घर में घुस आया। आरोप है कि झीने के रास्ते नीचे उतरने के बाद कमरे में रखे बक्सा और बैग उठाकर छत पर ले गया। वह छत पर बैग और बक्सा से नकदी और जेवर निकाल रहा था, तभी आहट पाकर घर में जगार हो गई। सौरभ व परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो युवक उन्हें देख कर भागने लगा।
शोर सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। युवक की जेब से चोरी की गई पांच हजार की नकदी व जेवर मिल गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस बेहोश चोर को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक