{"_id":"5f7f55328ebc3e9b83377a54","slug":"crime-mainpuri-news-agr4627131106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के रोकने पर ट्रक ने दो स्थानों पर तोड़े बेरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के रोकने पर ट्रक ने दो स्थानों पर तोड़े बेरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (फिरोजाबाद)। करहल क्षेत्र में बुझिया चौकी के पास लगी पिकेट ने जब एक ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। चालक बैरियर को तोड़कर ट्रक भगा ले गया। सूचना पर सक्रिय हुई दन्नाहार थाना पुलिस ने ट्रक को कीरतपुर चौकी पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने इस बैरियर को भी तोड़ दिया।
थाना करहल क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 12 बजे बुझिया चौकी के पास पुलिस पिकेट तैनात थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक को जब बैरियर लगाकर रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। चालक बैरियर को तोड़ता हुआ शहर की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दन्नाहार थाना को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने ट्रक को रोकने के लिए कीरतपुर चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया। यहां भी चालक ने पुलिस के रोकने के बावजूद ट्रक से बैरियर को तोड़ दिया। इस बीच कंट्रोल रूम की सूचना के बाद जिलेभर में पुलिस को अलर्ट हो गई।
पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया। चालक ट्रक को कीरतपुर चौकी क्षेत्र में खड़ा करके फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय, सीओ सिटी अभय नारायण राय ने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रक मालिक ने पुलिस को बताया कि ट्रक से मोबाइल फोन संबंधी सामान गुड़गांव से गुवाहाटी भेजा गया था। ट्रक को चालक रामतृत निवासी हाउस नंबर 37 नगला भरा गांगसी दन्नाहार लेकर गया था। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक में मोबाइल फोन, चार्जर आदि सामान लोड है। चालक ट्रक लेकर क्यों भागा, इसकी जानकारी चालक के गिरफ्तार होने पर ही मिल सकेगी।