फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

आत्मदाह की चेतावनी के चलते विकास भवन में तैनात रही पुलिस

Fri, 25 Sep 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime
विकास भवन के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। युवक के विकास भवन के बाहर आत्मदाह की चेतावनी के बाद शुक्रवार को वहां पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। दमकलकर्मी भी यहां मुश्तैद रहे। युवक की तलाश के साथ ही संदिग्धों की पुलिस ने तलाशी ली। खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा, लेकिन युवक वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विकास खंड घिरोर के गांव बरौली निवासी आशीष चौहान ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2009 में प्रधान ने गलत तरीके से रोजगार सेवक पद से हटाए जाने की शिकायत की थी। इसमें बताया था कि फर्जी प्रस्ताव कर उसे हटाया गया। बाद में जांच के दौरान इसकी पुष्टि भी हुई। इसके बाद भी अब तक उसे दोबारा पद पर तैनाती नहीं दी गई। इसी को लेकर युवक ने 25 सितंबर को विकास भवन के बाहर आत्मदाह की धमकी दी थी।
विज्ञापन

इसे देखते हुए शुक्रवार को सुबह ही विकास भवन के बाहर पुलिस तैनात करने के साथ ही एक दमकल भी बुला ली गई थी। युवक की पहचान के लिए एक क्षेत्रीय कर्मचारी को भी बुलाया गया था। पूरे दिन सभी गेट के पास तैनात रहे, लेकिन युवक वहां नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने फोन पर भी उससे संपर्क करने की कोशिश की लेेकिन उसका फोन बंद आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed