फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

अपहृत व्यापारी की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें

Tue, 22 Sep 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी अपहृत बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। रातभर पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की नजर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा पर भी है। एसपी ने संदिग्धों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

व्यापारी सुलेमान की तलाश में पुलिस ने सोमवार रात क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी। बरनाहल के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। खुद एसपी ने युवक से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ऐसे लोगों को भी चिह्नित कर रही है, जिनसे अपहृत युवक की व्यापार को लेकर प्रतिस्पर्धा है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने किसी से भी रंजिश न होने की बात कही है। इसके साथ ही पुलिस सर्विलांस टीम का भी सहारा ले रही है। एसपी अजय कुमार पांडेय का कहना है कि टीमें तलाश में जुटी हुई हैं, जल्द ही उन्हें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह के घेरे में है चालक
अगवा व्यापारी सुलेमान का चालक इमरान शक के दायरे में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। चालक की संलिप्तता को लेकर पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है। सूत्रों की माने तो फिरौती के संबंध को लेकर भी अभी तक व्यापारी के परिजनों से किसी तरह की कोई मांग किए जाने की बात सामने नहीं आई है।
घर लौटते समय किया था अपहरण
बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी व्यापारी सुलेमान सोमवार को आयकर कार्यालय में किसी काम से आए थे। वहां से निकलने के बाद वह चालक इमरान के साथ बोलेरो में बैठकर दिहुली वापस जा रहे थे। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे दन्नाहार क्षेत्र में गांगसी पुल के पास एक सफेद रंग की स्कार्पियो ने ओवरटेक कर गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी के रुकते ही हथियारों से लैस चार बदमाशों ने सुलेमान को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला और पीटते हुए गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए। घटना के बाद अगवा व्यापारी के भाई सद्दाम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पत्ती का काम भी करता है सुलेमान
जांच में जुटी पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि व्यवसायी सुलेमान पत्ती का काम भी करता है। बताया गया है कि पत्ती के तहत कई दुकानदार रोजाना या सप्ताहवार रुपये जमा करते हैं। इसके बाद प्रति माह या तिमाही ड्रा के माध्यम से रुपये उठाए जाते हैं। इस काम में किसी तरह का लेनदेन व रंजिश को लेकर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed