{"_id":"5f6790738ebc3ebe9f0da470","slug":"crime-mainpuri-news-agr4601504179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी लूटने के बाद युवक को कार से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी लूटने के बाद युवक को कार से फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र में एक युवक से 45 हजार रुपये की नकदी लूटने के बाद बदमाशों ने कार से बाहर फेंक दिया था। पीड़ित ने रविवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव भरतपुरा निवासी कृपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा है कि 17 सितंबर को साले रामप्रताप निवासी नगला गुलाबी थाना भोगांव ने उसे 45 हजार रुपये दिए थे। उसे कार में बैठाने के बाद कार का नंबर ले लिया था। कार में सवार चार लोगों ने गांव छाछा के पास उसे जबरदस्ती करते हुए कोल्ड ड्रिंक पिला ली।
वह कुछ नशे में हुआ तो कार सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। कार सवार उसे थाना क्षेत्र में गांव किन्हावर के पास फेंक कर भाग गए। जब मोबाइल पर बेटी का फोन आया तो कह दिया कि नगला जीसुख के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गया है। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक बिछवां नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार सवारों का पता लगाया जा रहा है।