{"_id":"5f67907c8ebc3e8bac714b65","slug":"crime-mainpuri-news-agr460150018","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में दिव्यांग व परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के विवाद में दिव्यांग व परिजनों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। गांव नगला निहाल में नाली का पानी निकालने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने दिव्यांग को परिजनाें सहित पीटा। गांव तिसौली निवासी युवक ने पीटे जाने के साथ ही नकदी छीनने का आरोप लगाया।
पीड़ित दिव्यांग मुकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह रास्ते में बनी नाली का पानी निकाले जाने को लेकर गांव के नामजद लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई मां मुन्नी देवी और अनिरुद्ध को भी लाठी-डंडे से पीटा। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया।
गांव तिसौली निवासी सतीश चंद्र ने कुछ लोगों पर पीटने के बाद नकदी छीनने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि 15 सितंबर की शाम वह कस्बा से टेंपो में बैठकर गांव वापस लौट रहा था। टेंपो चालक व उसके एक साथी ने उसे रास्ते में उतारकर पिटाई की। जेब में रखी करीब 47 सौ रुपये की नकदी छीनने के बाद टेंपो से उतारकर भाग गए। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।