{"_id":"5f5277c58ebc3e53b51440d5","slug":"crime-mainpuri-news-agr4577340188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के गोपालगंज बार्डर से ट्रक में लादा गया था प्रतिबंधित मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के गोपालगंज बार्डर से ट्रक में लादा गया था प्रतिबंधित मीट
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। बिहार से ट्रकों में भरकर दिल्ली के लिए प्रतिबंधित मीट की तस्करी हो रही है। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार की देर रात को करहल क्षेत्र में सामने आया। बिहार के गोपालगंज बार्डर से लादकर दिल्ली जा रहे ट्रक को रोककर उसमें से 19 क्विंटल से अधिक मीट बरामद किया गया। पुलिस ने मीट को जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।
थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 92 पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोक कर चालक व खलासी से माल संबंधी जानकारी मांगी थी। चालक सचिन पुत्र बलराम कठेरिया और खलासी अनुरुद्ध कुमार पुत्र हरीबाबू निवासी गांव निवाड़ी थाना बकेवर इटावा ने गाड़ी में मक्का लदी होने की बात बताई और बिल्टी भी दिखाई। बिल्टी मुन्ना सिंह निवासी राजा बाजार पटना बिहार के नाम थी। तलाशी के दौरान ट्रक से पुलिस ने करीब 19. 80 क्विंटल प्रतिबंधित मीट बरामद किया।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि चालक व खलासी ने पूछताछ में बताया कि ट्रक मालिक बिजेंद्र पुत्र शिवनाथ निवासी गांव अहेरीपुर थाना बकेवर इटावा ने ट्रक में बिहार के गोपालगंज बार्डर से प्रतिबंधित मीट लदवाया। वहीं उन्हें मक्का की बिल्टी भी दी। उन्हें मीट को दिल्ली पहुंचाने के लिए कहा गया था। इस काम के उन्हें अच्छे पैसे मिले। माल बिहार के रहने वाला लड्डन गोश्त वाला सप्लाई करता है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक व खलासी सहित सभी पांच लोगों के खिलाफ गो हत्या निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
जांच को भेजा गया सैंपल
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पशु चिकित्सक ने प्रथम दृष्टयता प्रतिबंधित मीट होने की बात कही है। परीक्षण के लिए मीट का सैंपल भेजा गया है। बरामद मीट को गड्ढा खुदवाकर दफना दिया गया है। पुलिस प्रतिबंधित मीट तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।