फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

भोगांव पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश

Mon, 31 Aug 2020 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
crime
भोगांव (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने आलीपुर खेड़ा जाने वाले मार्ग पर सोमवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान चार लोगों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन कार भी बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार वह ट्रकों से डीजल चोरी करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सूचना मिली कि छाछा तिराहा से आलीपुर खेड़ा जाने वाले मार्ग पर तेल चोर गिरोह के सदस्य मौजूद हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद चार लोग कार के पास खड़े बात कर रहे थे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन कार, तमंचा कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जितेंद्र, विनोद कुमार निवासी नगला उस्मान फर्रुखाबाद, जितेंद्र पुत्र महेश चंद्र निवासी गांव धनसुआ और आदेश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नगला टिकुरियन फर्रुखाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तेल चोरी की वारदात करने वाले बदमाशों के कब्जे से पांच मोबाइल, नौ प्लास्टिक की कैन व चोरी से संबंधित अन्य उपकरण मिले हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, एटा, हरदोई आदि जनपदों में तेल चोरी की वारदात अंजाम देते थे।

यह लोग टंकी खोल कर पाइप के माध्यम से तेल चोरी करते हैं। टंकी में ताला नहीं तोड़ते। जिसके चलते तुरंत ही चालक के जानकारी नहीं हो पाती। तेल चोरी के धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाशों को मुकद्मा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed