फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

अवैध निर्माण रोकने गए लेखपाल से अभद्रता

Sat, 23 May 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime
औंछा (मैनपुरी)। आंबेडकर पार्क की जमीन पर शनिवार शाम कब्जा की शिकायत पर निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंचे लेखपाल के साथ अभद्रता की गई। उनके साथ धक्कामुक्की भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में मोहल्ला टंकी स्थित आंबेडकर पार्क की जगह काफी समय से खाली पड़ी हुई है। जिस पर गांव निवासी राजवीर सिंह दीवार खड़ी कर रहे थे। अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल जगत सिंह वर्मा मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने अवैध निर्माण रोकने के लिए कहा तो राजवीर भड़क गए और परिजनों के साथ मिलकर लेखपाल से धक्का मुक्की करने लगे। गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। लेखपाल चोटिल भी हो गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर राजवीर, अनिल, सुखदेव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं राजवीर को मौके से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed