फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दुधमुंहे बच्चे को गोद लिए न्याय के लिए भटक रही सिपाही की पत्नी

Sun, 10 May 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 10 दिन के मासूम को गोद लिए सिपाही पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना चौकी के चक्कर लगा रही है। आरोप है कि दो वर्ष पूर्व कन्नौज पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई थी। अब पति उसे साथ नहीं रखना चाहता। मामले में पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं करती।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ओमलता ने करीब 10 दिन पूर्व ही एक बच्ची को जन्म दिया है। सिपाही पति शिकोहाबाद के पास स्थित एक गांव का रहने वाला है और वर्तमान में कानपुर देहात में तैनात है। दो वर्ष पूर्व कन्नौज पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई थी। पति अब उसे साथ नहीं रखना चाहता तथा उसके साथ मारपीट करता है। इसके चलते होली पर पिता ओमलता को घर ले आए थे। मासूम की परवरिश को लेकर ओमलता बेहद परेशान है।
विज्ञापन

पूर्व में वह पति के उत्पीड़न को लेकर फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात तक शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस सिपाही के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करती। पीड़िता ने शहर कोतवाली में भी शिकायत की, लेकिन यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ओमलता का कहना है कि कन्नौज पुलिस ने एक शिकायत के बाद मंदिर में शादी कराई थी। पति उसे कभी अपने घर शिकोहाबाद तक नहीं ले गया। शनिवार को उसने शहर कोतवाली में भी शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed