{"_id":"5e876a4e8ebc3e767813fb9f","slug":"crime-mainpuri-news-agr4365714125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। किशोरी को संगीत शिक्षक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण पुलिस गंभीरता से किशोरी की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री सदर कोतवाली क्षेत्र में सिंडिकेट बैंक के पीछे रहने वाले संगीत शिक्षक सिकंदर खान के यहां संगीत सीखती है। दो अप्रैल को उसकी पुत्री अपनी मां और ताई के साथ गमा देवी मंदिर पर पूजा करने गई थी वहां से आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं लगा है। परिजनों ने पुत्री के साथ अनहोनी घटना घटित होने की बात कही है। पुलिस ने मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात किया है। थानाध्यक्ष पहुप सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द ही किशोरी को बरामद करने के साथ ही शिक्षक को गिरफ्तार करेगी।