फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

बाल्टी में थूकने के विवाद में महिला को पीटा

Fri, 13 Mar 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी/कुरावली। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट की घटनाएं हुईं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में बाल्टी में थूकने के विवाद में नामजद लोगों ने महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़िता मिथलेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह घर पर थी। तभी पड़ोसी व उसके परिजनों में पानी की बाल्टी में थूकने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर नामजद आरोपियों ने उसे व परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि वह पति के साथ शाम करीब तीन बजे बाजार जा रहीं थीं। बाइक जब नगला पक्का के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रोक लिया। साइड न देने का आरोप लगाते हुए नगला शीशम निवासी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पति को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान पति की जेब से पांच हजार की नकदी ली। लोगों को आता देख कर आरोपी वहां से भाग गए। आलीपुर खेड़ा निवासी आशू ने तहरीर देकर बताया कि वह झारखंड में नौकरी करता है। होली पर वह छुट्टी लेकर घर आया था। 11 मार्च की सुबह खेत की ओर जा रहा था। तभी गांव निवासी नामजद ने रोक कर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर सरिया से मारपीट कर जेब से 11 हजार की नकदी निकाल ली। किशनी के गांव नगरिया चितायन निवासी रिंकू ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि आठ मार्च को एक बकरी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई थी। इसको लेकर गांव आते ही नामजद लोगों से विवाद हो गया था। ामले को लेकर नामजद लोगों ने भतीजे दुर्बेश, बमनोज के साथ मारपीट की गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव कले निवासी नरेंद्र ने तहरीर दी। इसमें कहा है कि शुक्रवार की सुबह वह दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव निवासी नामजद लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। गांव खरगपुर निवासी लाखन सिंह ने थाने में शिकायत करते हुए कहा है कि पुत्र काशीराम व पुत्रवधू उनके भूखंड को अपने नाम कराने को लेकर मारपीट करते हैं। गांव नगला कले कुरसंडा निवासी शिखा देवी ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि पति देवेंद्र के साथ कोर्ट मैरिज की थी। अब पति उसे साथ नहीं रखना चाहता। शुक्रवार को पति व ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। जब पिता ससुर आए तो उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

पति पर लगाया मारपीट का आरोप
बिछवां के गांव भवीचंदपुर निवासी रीता ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि उसकी ससुराल कुरावली क्षेत्र के गांव तिमनपुरा मे है। पति रंजीत आए दिन मारपीट व गाली गलौज करता है। बृहस्पतिवार को भी उसे पीटा। वह किसी तरह से जान बचाकर मायके आ गई। गांव बबीना निवासी अनीता ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि बृहस्पतिवार को गांव निवासी नामजद लोग घर पर आए। पति को बाहर ले गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed