फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

महीनों चली जांच फिर भी शातिर नहीं आया हाथ

Fri, 06 Mar 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। गांव कमलपुर निवासी एक युवक से साइबर ठगी के मामले में 11 महीने चली जांच के बाद भी पुलिस के हाथ शातिर तक नहीं पहुंच सके। आगरा साइबर सैल ने जांच रिपोर्ट जनपद की साइबर सैल को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी है। जिस पर टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी रिषभ मिश्रा ने अप्रैल माह में ऑनलाइन एक पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था। इस दौरान वह साइबर ठगों का शिकार हो गए। शातिरों ने पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर उनसे कई औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा। उनके सभी दस्तावेज ऑनलाइन लिए गए, इसके साथ ही कई बार में करीब साढ़े नौ लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए गए। रिषभ इसके बाद भी जब रुपये की मांग की गई तो शक हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि जो लोग उसे पेट्रोल पंप दिलाने का दावा कर रहे हैं, उनका कंपनी से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के इस मामले को लेकर 25 अप्रैल 2019 को आगरा कमिश्नरी में शिकायत दी। इसके बाद मामले में साइबर सैल ने जांच शुरू की। करीब 11 महीने तक चली इस जांच के नतीजे भी सामने आए। उन खातों के बारे में जानकारी हासिल की गई, जिनमें रुपया ट्रांसफर किया गया था, लेकिन कोई भी शातिर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। जांच की रिपोर्ट अब मैनपुरी साइबर सैल को अग्रिम कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराई गई है। टीम अब आगे की जांच पड़ताल जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र और बिहार से निकाले गए रुपये
आगरा कमिश्नरी में शिकायत के बाद साइबर सेल की जांच में कई अलग-अलग खाते सामने आए। जब इनकी जानकारी ली गई तो अधिकतर खाते महाराष्ट्र व बिहार से संचालित हो रहे थे। जमा किया गया रुपया भी वहीं से निकाला गया, लेकिन रुपया किसने निकाला और वह कहां है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।
साइबर ठगी के मामलों में जांच रिपोर्ट आने के बाद टीमें आगे की कार्रवाई कर रही हैं। शातिरों तक पहुंचने और उन्हें पकडने के प्रयास जारी हैं।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed