फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

एसडीएम के सामने ही उड़ेल लिया मिट्टी का तेल, घेरा

Sun, 02 Feb 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
बिछवां (मैनपुरी)। रविवार को गांव दुर्धाना में जिला पंचायत से बनी सड़क की नामजोख करने पहुंचे एसडीएम व ठेकेदार को ग्रामीणों ने घेर लिया। अधिकारी के सामने ही एक व्यक्ति ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दुधौना में जिला पंचायत योजना से एक सड़क का निर्माण होना है। कच्ची सड़क पर डामरीकरण कराया जाना है। रविवार को इसकी नापजोख के लिए एसडीएम भोगांव सुनील कुमार ठेकेदार के साथ गांव पहुंचे थे। तभी एकत्रित होकर आए ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों ने अधिकारी को घेर लिया। अभद्रता करने के साथ ही अधिकारी के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव निवासी पीयूष, दिलीप, अनीता देवी व प्रीती को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सड़क बनाने का विरोध कर रहे थे ग्रामीण
प्रशासन की ओर से गांव में सड़क बनाए जाने की मंजूरी हुई थी। लेकिन, ग्रामीण शायद इस बात को समझ नहीं सके। उन्हें लगा कि नापजोख के बाद उनकी जमीन भी चली जाएगी। बस इसी बात को लेकर सभी आक्रोशित होकर अधिकारी का घेराव करने पहुंचे थे। वह अपनी जमीन को न दिए जाने की बात कह रहे थे। विरोध स्वरूप खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सड़क बनाई जानी है, एसडीएम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध करने के साथ ही अभद्रता की। सभी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।
सुनील भारद्वाज, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed