फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दिल्ली से लौटे युवक को बोलेरो में बैठाकर लूटा

Sun, 15 Dec 2019 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
crime
अजीतगंज (मैनपुरी)। दिल्ली से वापस लौटे एक युवक को बोलेरो में बैठा कर बदमाशों ने नकदी व मोबाइल लूट लिया। मारपीट करने के बाद थाना एलाऊ क्षेत्र में फेंक कर भाग गए। थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बिरतिया निवासी नवीन कठेरिया दिल्ली के छतरपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार सुबह चार बजे बस से वह मैनपुरी बस स्टैंड पर उतरा था। वहां खड़ा होकर गांव आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

तभी एक बोलेरो वहां आकर रुकी जिसमें चार लोग सवार थे। कुसमरा तक जाने की बात कहते हुए नवीन को गाड़ी में गांव तक छोड़ देने की बात कह बैठा लिया। रास्ते में पीछे बैठे तीन युवकों ने नवीन का गला दबाकर उसकी जेब में रखी करीब तीन हजार की नकदी, मोबाइल व बैग छीन लिया। थाना एलाऊ क्षेत्र में मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर नगला उदी के पास बदमाश नवीन को मारपीट कर फेंक गए। मारपीट में घायल हुआ नवीन किसी तरह राहगीरों की मदद लेकर घर पहुंचा। इसके बाद थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष जेडी सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed